• Mon. Sep 21st, 2026

लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा सीएम का आभार, 26 जनवरी को सैनानियों (मीसाबंदी) के घर जाकर होगा सम्मान

BySurendra Jain

Jan 22, 2021

खबर पक्की 22 जनवरी, रतलाम। कोविड-19 के कारण इस वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि जिले के स्वतंत्रता संग्राम सैेनानी और लोकतंत्र सैनानियों (मीसाबंदियों) को उनके घर जाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के सभी कलेक्टर को जानकारी दे दी गई है।
लोकतंत्र सेनानी संघ के उज्जैन संभाग अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र नाहर ने मीसाबंदियों के घर-घर जाकर सम्मानित करने का फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए जाने पर उनके प्रति आभार माना है।
उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र नाहर ने कलेक्टर से यह अपेक्षा कि है कि लोकतंत्र सैनानी मीसाबंदियों को सम्मानित करने के लिए शासन द्वारा दिए निर्देशानुसार द्वितीय श्रेणी के अधिकारी को ही भेजा जावे।
*रतलाम नगर में कुल 55 मीसाबंदी थे,उनमे से अब 26 जीवित है।जिनके घर जाकर शासन के अधिकारी द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया जावेगा।

error: Content is protected !!