खबर पक्की, 12 जनवरी, रतलाम। किसानों के समर्थन में और काले कानून के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल और जिला शहर कांग्रेस की ओर से गुरूवार को विशाल वाहन रैली के तौर पर किसान संघर्ष यात्रा का आयोजन होगा। इसी रैली को लेकर मंगलवार को गीता मदिर रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की अध्यक्षता में हुई मीटींग को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है और हमे उनका समर्थन करना होगा। ये कैसी गुंगी बेहरी सरकार है जो देश की रीड की हड्डी कहे जाने वाले किसानों को तकलीफ को नही समझ पा रही है। दो महिनों से कडाके की ठंठ में बैठे किसानों की गुहार को सरकार अनसुनी कर रही है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस की ओर से विशाल रैली निकाली जाएगी जो कि दोपहर 12 बजे नगर निगम चौराहे से शुरू होकर शहर सराय पर समाप्त होगी। शहर प्रभारी रजनीकांत व्यास द्वारा रैली को लेकर विस्त्रित जानकारी दी गई। इसके बाद सभी सेवादल और कांग्रेस के पदाधिकारी की ओर से रैली को लेकर किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए एवं निकलने वाली समर्थन रैली को सफल बनाने की अपील की!मीटींग में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, हिना अजमेरी, रवि वर्मा, वसिम अली, जिला कांग्रेस ग्रामिण किसान नेता रामचंद्र धाकड़, निरंजन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय, शांतिलाल छपरी, मुजाहिद शााह, अरुण यादव, बाबुलाल प्रजापति, राजु डोडियार, अनवर भय्यु, नारायण ठेकेदार, बद्रीलाल पंचाल, सरफराज़ खान, गनी भाई शाह, अश्फाक अली, विजय उपाध्याय, भवरलाल शर्मा, मोहब्बत खान शेरानी, वार्ड अध्यक्ष युसुफ मंसूरी, रमेश शार्मा, गोपाल चंदवाडिया सहित कई पदाधिकारी मौजुद थे। संचालन जोएब आरिफ द्वारा किया गया।
