खबर पक्की: 26 दिसंबर भोपाल, कृषि बिलों को लेकर देशभर में किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए और प्रतिकूल परिस्थितियों को भांपते हुए मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकायों के चुनाव को कोरोना महामारी की आड़ में 3 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस आशय का पत्र मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को भेजा गया है। आज जारी इस पत्र में कोरोना महामारी का हवाला देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के चुनाव को 3 महीने स्थगित करने का लिखा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि इससे बड़ा चुनाव विधानसभा चुनाव होता है जो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभी 28 विधानसभा में करवाया गया था इसको देख कर कोरोना महामारी का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने का तर्क हास्यास्पद है।
