खबर पक्की, ३ दिसम्बर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर कार्यरत तीन कर्मचारियों सहित पश्चिम रेलवे के कुल 9 कर्मचारियों को महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे आलोक कंसल द्वारा वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी परिचालन में कर्मचारियों द्वारा सबसे महत्वपूर्ण कार्य गाड़ी का संरक्षित परिचालन है। इस कार्य में रेलवे की कुछ विभागों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिनकी सजगता के कारण संभावित दुर्घटनाओं को रोका जाता है। श्री रोहतास सिंह, सहायक लोको पायलट रतलाम जो 13 अक्टूबर, 2020 को गोधरा रतलाम खंड में लोको नंबर 23790+23570 गाड़ी न. जीएससीएन पर कार्यरत थे। गाड़ी गोधरा से चलने के बाद जैकोट स्टेशन पर खड़ी होने पर सहायक लोको पायलट द्वारा गाड़ी के सामान्य जांच के दौरान व्हील न. 2 के ऊपर बोगी लगभग 3 क्रेक पाई गई इसकी सूचना सर्व सम्बधित को दी गई तथा एक संभावित दुर्घटना को रोका गया।
23.10.20 को गुड्स गार्ड देवराज बी. रावटी स्टेशन के लाईन नं. 4 पर गाड़ी का जीडीआर कर रहे थे। इसी दौरान मेनलाइन से पास हो रही डाउन मालगाडी सीएनए में इंजन से सोलहवीं वैगन मे इनके द्वारा हॉट एक्सल देखा गया। इनके द्वारा बिना समय गंवाए सीएनए गुड़स ट्रेन के गार्ड को लालबत्ती दिखाया गया तथा वॉकी-टॉकी से लोको पायलट, गार्ड एवं स्टेशन मास्टर को सुचित किया गया। हॉट एक्सल गाडी को मोरवानी स्टेशन पर काटकर गाडी को रवाना किया गया।
दीपक कैथवास वरिष्ठ सेक्शन इंजीनीयर रेल पथ, बामनिया द्वारा भैरोगढ़ में माही नदी पर स्थित ब्रिज संख्या 226 की सभी फिटिंग्स को काफी शीघ्रता से मानकीकृत किया गया जिससे संरक्षा में वृद्धि होने के साथ ही साथ फिटिंग्स लूज होने की घटना भी कम हो गई है। इसके अतिरिक्त मानसून पूर्व तैयारियॉं एवं संरक्षा को बढ़ाने के लिए रेल स्टॉप डेड एंड को भी शीघ्रता के साथ मानकीकृत किया गया।
उक्त कर्मचारियों द्वारा किए गए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं रेल संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे आलोक कंसल द्वारा वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दूसरे मंडलों के 7 अन्य कर्मचारियों को भी महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे आलोक कंसल की ऑनलाइन उपस्थिति में तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रतलाम मंडल के तीन कर्मचारियों सहित पश्चिम रेलवे के कुल 9 कर्मचारी महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा सम्मानित
