• Sat. Nov 28th, 2026

जिला दंडाधिकारी ने आरोपी को किया जिलाबदर

BySurendra Jain

Nov 24, 2020

खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गोपालचन्द्र डाड ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर लोक शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस थाना स्टेशन रोड क्षेत्र निवासी ऋषभ उफऱ् गौरव उफऱ् कबूतर पिता प्रकाश गौर निवासी भंडारी गली रतलाम को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अधीन प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आदेशित किया है कि जिला बदर अवधि में आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमा तथा समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ तथा मंदसौर जिलों की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

You missed

error: Content is protected !!