• Sun. Sep 20th, 2026

विवाह कार्यक्रमो की अनुमति की प्रक्रिया का सरलीकरण

BySurendra Jain

Nov 24, 2020

खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड के निर्देश पर विवाह कार्यक्रमो की अनुमति की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। एसडीएम सिटी श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि अब निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर एसडीएम ऑफिस में देना होगा तथा 48 घंटे में अनुमति एसडीएम ऑफिस से ही प्राप्त हो जाएगी। अर्थात आवेदक को पुलिस थाना तथा सीएसपी ऑफिस से अनापत्ति/टीप आदि प्राप्त करने की आवश्यकता को समाप्त किया गया है।

error: Content is protected !!