खबर पक्की: 20 नवंबर रतलाम,मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपए की नगदी बरामद हुई है। आरपीएफ का क्राइम ब्रांच विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार, रतलाम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने एक युवक के पास से 2 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन रतलाम रेलवे मंडल के अंतर्गत आता है। आरपीएफ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर आयकर विभाग को भी सूचना दी जा सकती है जिस युवक को पकड़ा गया है उसका नाम ईश्वर बताया जा रहा है। वहीं, आरपीएफ पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह एक सोने चांदी के व्यापारी का कर्मचारी है और यह सोना और नगदी उसी की है।
