• Sun. Sep 20th, 2026

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण गाडिय़ॉं प्रभावित

BySurendra Jain

Nov 19, 2020

खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ गाडिय़ॉं पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण प्रभावित हो रही। इसके कारण कुछ गाडिय़ों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं कुछ को निरस्त किया गया है।
निरस्त गाडिय़ॉं
गाड़ी संख्या 02919 डॉ अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस, 20 नवम्बर, 2020 को डॉ अम्बेडकर नगर से चलने वाली एवं गाड़ी संख्या 02920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस, 22 नवम्बर को श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से चलने वाली निरस्त रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट गाडिय़ॉं
गाड़ी संख्या 02903 मुम्बई सेंट्रल अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस, 19 नवम्बर को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली अंबाला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अंबाला-अमृतसर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 02904 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस 20 नवम्बर, 2020 को अंबाला से चलेगी तथा अमृतसर तथा अंबाला के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 02925 बान्द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्सप्रेस 19 नवम्बर, 2020 को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली अंबाला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अंबाला-अमृतसर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 02926 अमृतसर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 21 नवम्बर को अंबाला से चलेगी तथा अमृतसर-अंबाला के मध्य निरस्त रहेगी।

error: Content is protected !!