• Fri. Nov 27th, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से हाई मास्ट की सौगात, साहू बावड़ी हनुमान मंदिर पर जिला महामंत्री पोरवाल द्वारा शुभारंभ

BySurendra Jain

Nov 6, 2020

खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से शुक्रवार को साहू बावड़ी हनुमान मंदिर क्षेत्र को हाई मास्ट की सौगात मिली। इसका शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने क्षेत्र की पूर्व पार्षद मीना बाल मुकुन्द चावड़ा की उपस्थिति में किया।
हाई मास्ट का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, पूर्व एल्डर मेन दिलीप गांधी, बाल मुकुन्द चावड़ा, करण वशिष्ठ, गोपाल शर्मा, हेमन्त राहोरी, अनिल पोरवाल, निगम इंजीनियर एम.के. जैन एवं सिद्धार्थ सोनी आदि मौजूद थे। मंडल अध्यक्ष श्री गांधी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने पर विधायक श्री काश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

You missed

error: Content is protected !!