• Sat. Nov 28th, 2026

फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से करता रहा दुष्कर्म

BySurendra Jain

Nov 2, 2020

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। जिले के एक गांव में रहने वाली कॉलेज छात्रा के साथ विवाहित युवक द्वारा परिवार के साथ खींचे फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने बिलपांक थाने पर आरोपित राकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण पांचाल निवासी ग्राम बिरमावल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। घटनास्थल स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का होने से शून्य पर प्रकरण दर्ज कर मामला स्टेशन रोड थाना भेजा गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक कॉलेज में अध्ययनरत 21 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट की है कि राकेश को उसकी बड़ी बहन ने राखी बांधी थी। इस कारण उसकी राकेश से जान-पहचान हुई। राकेश के साथ दो साल पहले फैमिली फोटो (साधारण फोटो) खींचे थे, जो राकेश के मोबाइल फोन में थे।
15 सितंबर 2018 को राकेश उससे मिलने कॉलेज पहुंचा और बातचीत करने के लिए कहा था। राकेश के शादीशुदा होने से युवती ने बातचीत करने से मना कर दिया। तब राकेश ने धमकी दी थी कि वह परिवार के साथ खींचे फोटो एडिट कर वायरल करेगा और उसके पिता जनप्रतिनिधि है, उनकी इज्जत खराब कर देंगा। इससे वह डर गई थी।
10 अक्टूबर 2018 को राकेश ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर होस्टल से सावरियांजी (राजस्थान) स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके कुछ दिन बाद वह उसे होस्टल से बदनावर के पास एक होटल ले गया था और वहां भी दुष्कर्म किया था। परेशन होकर उसने होस्टल में रहना छोड़ दिया था। 31 अक्टूबर को वह गांव में सब्जी लेने बाजार जा रही थी, तभी राकेश बाइक पर आकर बातचीत करने का कह रहा था। उसके मामा के आने पर वह भाग गया था। मामा उसे घर ले गए, तब उसने पिता को पूरी जानकारी दी।
रिंगनोद थाना प्रभारी को सौंपी जांच
युवती अनुसूचित जनजाति वर्ग की है। आरोपित अनिल के खिलाफ भादंवि की धारा 366, 376 (2) एन, 506 और अजाजजा अधिनियम की धारा 3 (1) (डब्ल्यू) (आई), 3 (2) (वीए) व 3 (2) (वी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि मामले की जांच महिला निरीक्षण द्वारा की जाएगी। जांच रिंगनोद थाना प्रभारी दर्शना मुज्लादे को सौंपी गई है। प्रकरण जांच के लिए उन्हें भेजा जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!