• Sun. Sep 20th, 2026

कोरोना से होने वाली मौतों पर कलेक्टर की चिंता पत्रकारों से की लोगों को जागरूक करने की अपील

BySurendra Jain

Oct 31, 2020

खबर पक्की: 31 अक्टूबर रतलाम, आज रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान के कार्यक्रम में कलेक्टर ने अपने संबोधन के बाद एक बार पुनः माइक हाथ में लिया और पत्रकारों के माध्यम से जनता को कोरोना के प्रति लापरवाह ना होने की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों में कोरोना से होने वाली मौतें लगभग रुक गई है लेकिन रतलाम जिले में नियमित अंतराल पर मौतें हो रही है। उसका कारण है लोगों द्वारा बीमारी में लापरवाही बरतना अगर आपको थोड़ी सी भी शंका हो सांस लेने में रुकावट हो तो फौरन डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करवाना चाहिए क्योंकि थोड़ी सी भी देरी आदमी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि आप अपनी कलम के माध्यम से लोगों में यह जागरूकता फैलाये के मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें और बीमारी में थोड़ी सी भी लापरवाही ना बरतें क्योंकि अभी कोरोना का टीका विकसित नहीं हुआ है और इससे बचाव ही इससे सुरक्षा है।

error: Content is protected !!