• Fri. Jul 31st, 2026

रतलाम प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह शनिवार को

BySurendra Jain

Oct 30, 2020

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्ष से भी अधिक समय तक सेवा देने वाले और दशकों से सक्रीय वरिष्ठ पत्रकारों का रतलाम प्रेस क्लब आज सम्मान करेगा। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा 31 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे अमृत गार्डन सैलाना रोड पर वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि कलेक्टर गोपालचंद डाड, विशेष अथिति एसपी गौरव तिवारी और मुख्य वक्ता तथा आशीर्वाद दाता वरिष्ठ साहित्यकार – शिक्षाविद अजहर हाशमी की उपस्थिति में होगा। क्लब अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि रतलाम के पत्रकारिता ने पूरे मालवा में अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है। इस शहर ने कई ऐसे पत्रकार दिए है जो इस प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश मे अपना परचम फैला रहे है । पत्रकार संगठनों का प्रादेशिक कुशल नेतृत्व भी इस शहर की पत्रकारिता ने प्रदान किया है । रतलाम के पत्रकारों की संघर्ष शीलता और एकता का ही परिणाम है कि प्रेस क्लब के पास स्वयं की एक भव्य इमारत खड़ी है। रतलाम प्रेस क्लब शनिवार को ऐसे सभी वरिष्ठ साथियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेगा। क्लब के उपाध्यक्ष अमित निगम, राकेश पोरवाल, राजेन्द्र केलवा, कोषाध्यक्ष भेरूलाल टांक, सह सचिव मुबारिक शेरानी, नरेंद्र अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्यगण अदिति मिश्रा, इंगित गुप्ता, ओम त्रिवेदी, दिनेश दवे, जितेंद्र सोलंकी, हरिवंश शर्मा, भुवनेश पंडित, रमेश सोनी, अशोक शर्मा, उत्तम शर्मा तथा सिकंदर पटेल ने प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे सम्मान समारोह में उपस्थित होकर अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान के साक्षी बने ।

error: Content is protected !!