खबर पक्की, 28 अक्टूबर, इंदौर। रानीपुरा क्षेत्र में सड़क पर पीपल का बड़ा पेड़ गिरने से दर्जनभर से ज्यादा दो और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन कार और चार दो पहिया वाहन अभी भी पेड़ में दबे हैं। नगर निगम उद्यान विभाग का अमला कटर से रोड पर गिरा पेड़ काट रहा है।
पेड़ गिरने से एमजी रोड शास्त्री ब्रिज पर लम्बा जाम लग गया। इसमें कई एंबुलेंस फंस गई थी। हालांकि अफरातफरी के बावजूद लोगों ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को निकाला।
रानीपुरा क्षेत्र में सड़क पर गिरा पेड़, अनेक वाहन दबे, जाम में फंसी एंबुलेंस को लोगों ने निकाला
