• Sat. Sep 19th, 2026

वैज्ञानिकों ने कोरोना की दमदार वैक्सीन विकसित की

BySurendra Jain

Nov 4, 2020

खबर पक्की: 4 नवंबर वाशिंगटन, वैज्ञानिकों ने कोविड-19 (COVID-19) की ऐसी दमदार वैक्‍सीन वि‍कसित की है जो हाईपावर प्रोटेक्टिव एंडीबॉडीज (Protective Antibodies) बनाती है। दूसरे शब्‍दों में कहें जो इससे बीमारी का प्रकोप रोका जा सकता है। इस वैक्‍सीन के रिसर्चर्स में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन स्‍कूल ऑफ मेडिसिन (UW)के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। नैनो पार्टिेकल्‍स से बनी नई वैक्‍सीन उन लोगों में कई गुना ज्‍यादा एंटीबॉडीज पैदा करने में सक्षम है जो कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। जर्नल Cell में प्रकाशित स्‍टडी के अनुसार, वैक्‍सीन ने चूहों में वैक्‍सीन की डोज छह गुना कम करने पर भी ज्‍यादा न्‍यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज ‘पैदा’ कीं।1 इसके अलावा इसने स्‍ट्रांग B-cell इम्‍यून रिस्‍पांस भी दिखाया। इससे वैक्‍सीन के लंबे समय तक प्रभावी होने की उम्‍मीद बंधी है।

You missed

error: Content is protected !!