• Thu. Jul 30th, 2026

यूपी के गोंडा में मंदिर के पुजारी ने खुद पर चलवाई थी गोली, पुलिस के खुलासे से सनसनी

BySurendra Jain

Oct 17, 2020

खबर पक्की : 17 अक्टूबर लखनऊ,यूपी (UP) के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने अपने दुश्मन को फंसाने के लिए एक प्रोफेशनल शूटर से अपने ऊपर गोली चलवाई थी। इसमें मंदिर का महंत भी शामिल था। महंत को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती पुजारी ठीक होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोंडा में 11 अक्टूबर को इटियाथोक इलाके के राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को रात दो बजे मंदिर में गोली मार दी गई थी। घायल पुजारी को फौरन लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया था।
पुजारी सम्राट दास और मंदिर के महंत सीताराम दास ने हमले के लिए एक प्रोफेशनल शूटर को सुपारी दी थी। दोनों ने सुपारी किलर को बता दिया था कि उसे पुजारी सम्राट दास पर ऐसे गोली चलानी है कि गोली सिर्फ उन्हें छूकर निकल जाए. वे गलती से भी मरने न पाएं। प्रोफेशनल सुपारी किलर ने ऐसा ही किया. पुजारी सम्राट दास को ऐसे गोली मारी कि वे सिर्फ जख्मी हुए।
घायल पुजारी सम्राट दास और उनके बॉस महंत सीताराम दास ने पुजारी को गोली मारने लिए एक दबंग अमर सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया था। उनका आरोप था कि राम जानकी मंदिर के पास करीब 150 बीघा कीमती जमीन है। अमर सिंह उस जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता है। उससे ज़मीन पर क़ब्ज़े को लेकर पहले भी केस चल रहा है। गोली से घायल पुजारी और मंदिर के महंत की शिकायत पर अमर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर अमर सिंह के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन अमर सिंह पकड़ में नहीं आया।

error: Content is protected !!