रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और मुंगावली से विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का सोमवार शाम नईदिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। स्व. कालूखेड़ा का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह जावरा के नजदीक कालूखेड़ा गांव में लाया जाएगा। यहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र का विधानसभा में लगातार कई वर्षो तक प्रतिनिधित्व किया। फिलहाल वे अशोक नगर गुना जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से विधायक थे। कालूखेड़ा की गिनती प्रदेश के बड़े सहकारी नेताओं में होती है। वरिष्ठ नेता स्व. माधवराव सिंधिया के निकटतम सहयोगियों में से एक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा दिग्विजय सिंह शासनकाल में प्रदेश के कृषि मंत्री रहे है। 18 अगस्त को भोपाल में अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें पहले हमीदिया और बाद में मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। स्व. कालूखेड़ा के पारिवारिक सदस्यों के अनुसार मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर कालूखेड़ा गांव लाया जाएगा।
