• Sun. Aug 2nd, 2026

पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने से मौत

BySurendra Jain

Oct 8, 2020

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने बाइक पर जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र ग्राम अम्बोदिया निवासी लक्ष्मीनारायण पिता बालाराम धाकड़ 65 वर्षीय फोरलेन पर दोपहर 2. 30 बजे अम्बोदिया नाके से गुजर रहा था। इस दौरान सब्जी ले जारी पिकअप वाहन उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मीनारायण के सर में गंभीर चोट लग गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही कर वाहन को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!