खबर पक्की : 5 अक्टूबर मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की रिपोर्ट आने के बाद मुंबई पुलिस का रुख भी मुखर हो गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने एक वीडियो इंटरव्यू में कहा है कि सच तो सामने आता है, मामले में जो सच था वो सामने आ गया. मुंबई पुलिस का रुख सही साबित हुआ है।
परमबीर सिंह ने कहा कि हमें जांच को लेकर पहले भी कोई तनाव नहीं था। ADR की जांच की जा रही थी. फिर मामला सीबीआई को दे दिया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच की तारीफ की थी. सुप्रीम कोर्ट ने तब भी साफ कहा था अगर मुंबई पुलिस की जांच में कुछ मिलता है तो सीबीआई उसकी जांच करेगी। एम्स की रिपोर्ट से साबित होता है कि मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से तहकीकात कर रही थी।
कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया था।Mumbai Police chief ने कहा कि एम्स की रिपोर्ट ने हमारी जांच पर मुहर लगाई है. लोगों ने रिपोर्ट को देखे बिना निहित स्वार्थ के चलते मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। एम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता ने खुदकुशी की थी। रिपोर्ट में हत्या की किसी भी आशंका को खारिज किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद लगातार तीन महीनों से सुशांत सिंह राजपूत और रिया को दिखा रहे टीवी चैनल्स की बुरी तरह भद पिट गई है।
सुशांत केस: एम्स बोर्ड आत्महत्या ही थी सुशांत की मौत सही साबित हुई मुंबई पुलिस, भद पिट गई TV चैनलस की
