• Fri. Jul 31st, 2026

पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों हेतु जिला समन्वयक नियुक्त

BySurendra Jain

Sep 21, 2020

खबर पक्की, 21 सितंबर, शाजापुर। जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर देवेन्द्र मीना द्वारा बताया गया कि, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 से संबंधित प्रकरणों में जिला शाजापुर एवं जिला आगर-मालवा में समन्वयक नियुक्त किये गये है।
माननीय संचालक लोक अभियोजन श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में उक्त अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में समन्वयक नियुक्त किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में डीपीओ देवेन्द्र मीना द्वारा जिला शाजापुर एवं जिला आगर-मालवा हेतु भी जिला समन्वयक नियुक्त किये गये है। जिला शाजापुर हेतु अजय शंकर एडीपीओ शाजापुर को एवं जिला आगर-मालवा हेतु अनुप कुमार गुप्ता एडीपीओ जिला आगर-मालवा को उक्त अधिनियम से संबंधित प्रकरणों हेतु जिला समन्वयक नियुक्त कर अधिकृत किया गया है।

error: Content is protected !!