• Thu. Jul 30th, 2026

फांसी दिलवाने का ऐलान महंगा पड़ गया पुलिस को मामला हत्या के आरोपियों के भाग जाने का

BySurendra Jain

Sep 8, 2020

खबर पक्की : 8 सितंबर रतलाम, नाबालिग बालिका के बलात्कार और हत्या के मुजरिम रवि निनामा और दीपला जो कि कल बिलपांक थाने से पुलिस जवानों को धक्का देकर फरार हो गए थे और जिन्हें ढूंढने के लिए पुलिस रात भर से मशक्कत कर रही थी, उसमें से रवि निनामा को आज सुबह 10 बजे पुलिस ने एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुजरिमों के पुलिस हिरासत से भाग जाने के पीछे जो कहानी सामने आ रही है उसके मुताबिक पत्रकार वार्ता में जब पुलिस अधीक्षक ने ऐलान किया की तीनो मुलजिम के जघन्य अपराध को देखते हुए उन्हें फांसी की सजा दिलवाएंगे। तभी मुजरिमों ने फरार होने का प्लान बना लिया था क्योंकि मुजरिमों को लगा कि फांसी से बचना है तो अब यही मौका है नहीं तो पुलिस उन्हें फांसी चढ़वा देगी इसी कारण दो मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, वैसे भी पुलिस का काम अपराध का अनुसंधान कर जो जो मुजरिम पाया जाए उन्हें पकड़कर ताकत के साथ अपने अनुसंधान की जानकारी वह सबूतों के आधार पर कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा की मांग करना है ना की कोर्ट में अपराध साबित होने के पहले ही सजा का ऐलान कर देना है लेकिन पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक के फांसी की सजा दिलवाने के ऐलान के साथ ही फांसी के डर के कारण मुजरिमों ने भागने का प्लान बना लिया था और पत्रकार वार्ता के बाद तमाम पुलिस बल निश्चिंत हो गया था और पुलिस की इसी निश्चिंता का फायदा उठाकर यह दुर्दांत अपराधी भाग निकले।

error: Content is protected !!