खबर पक्की: 7 सितंबर रतलाम, ग्राम भैरो पाड़ा में बलात्कार व हत्या के मामले का दोपहर में एसपी ने खुलासा किया और रात 9:00 बजे के लगभग उनमें से कुछ मुलजिमों के फरार होने की खबर शहर में आग की तरह फैलने लगी बताया जाता है कि उक्त मुलजिम बिलपांक थाने में थे और वही से फरार हुए है चारों तरफ पुलिस मुजरिमों की सर्चिंग कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक मुलजिम दोबारा पकड़ में नहीं आये है पुलिस बिलपांक और आसपास के ग्रामों में उनको ढूंढ रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है कि कहीं मुलजिम दिखे तो खबर करे। पुलिस के हिरासत में से मुलजिम कैसे और किस तरह फरार हुए यह जांच का विषय है। पुलिस सूत्रों ने मुलजिम के फरार होने की खबरों की न तो पुष्टि की न खबर किंतु बिलपांक व आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि शतप्रतिशत मुलजिम फरार हो गए हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। खबर पक्की द्वारा ग्रामीणों की बात पर और उनके द्वारा पुष्टि किए जाने के उपरांत खबर को प्रकाशित कर रहा है किंतु ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से उनके नाम यहां प्रकाशित करना उचित नहीं समझता है। रतलाम शहर के भी सभी थानों पर अलर्ट रहने की सूचना आ रही है थाना के स्टाफ और थाना प्रभारी को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक क्या हो गया है जो एकदम अलर्ट जारी किया गया है।
