खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही कोरोना से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। श्री त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे।
जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी 60 वर्षीय का कोरोना से संक्रमित होने से उपचार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि सुबह अचानक तबीयत बिगडऩे लगी थी। इस बीच शनिवार सुबह 11.30 विष्णु त्रिपाठी कोरोना से जंग हार गये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी एवं सिखवाल ब्राह्मण समाज में शोक की लहर छा गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत इंदौर में अंतिम संस्कार होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्व. विष्णु त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण शहर में शोक की लहर छा गई। इस दुख की घड़ी में डालू मोदी बाजार मित्र मण्डल द्वारा 6 सितम्बर रविवार प्रात: 11 बजे श्रद्वांजलि कार्यक्रम डालू मोदी बाजार चौराहे पर रखा गया है । कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए निवेदन है कि डालूमोदी बाजार चौराहे पर उपस्थित होकर चलित श्रद्वांजलि अर्पित करें ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष, आरडीए के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का इंदौर में देहांत हो गया। भगवान से प्रार्थना करता हूं दिव्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का कोरोनावायरस से निधन
