खबर पक्की, 3 अगस्त, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरूवार को सूरजमल जैन मण्डल एवं दीनदयाल मण्डल की बैठक ली। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणानुसार खाद्यान्न वितरण हेतु पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न से वंचित किसी भी पात्र परिवार को पात्रता पर्ची से वंचित न होने दें।
श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा अनुसार खाद्यान्न वितरण हेतु एपीएल कार्ड धारी भी पात्र होने पर पात्रता पर्ची हेतु चिन्हित किए जाएंगे। सभी पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवारों को पर्ची का वितरण किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता संबंधित परिवारों से नगर निगम में आवेदन एवं समग्र आईडी, आधार, एपीएल राशन कार्ड एवं पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कराने में मदद करें।
सूरजमल जैन मण्डल की बैठक में मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी व वार्ड संयोजक गोपाल शर्मा, अशोक देवड़ा, विजय कसेरा, करण वशिष्ठ, राजेश रांका, असीम व्यास, रमेश पांचाल, धमेन्द्र व्यास, दलीप गांधी, राकेश टांक तथा दीनदयाल मण्डल की बैठक मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी एवं वार्ड संयोजक सलीम शुटर, जगदीश राठौर, नन्दकिशोर पंवार, आकाश खड़के, शंकरलाल पाटीदार, राजू सोनी, राजेन्द्र चौहान, कृष्ण कुमार सोनी, ताहेर नजमी, सुशील कुमावत, धर्मेन्द्र रांका, सतीश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सोनी व मोहन वर्मा उपस्थित रहे।
पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची वितरण, विधायक काश्यप ने ली सूरजमल जैन व दीनदयाल मण्डल के प्रभारी व वार्ड संयोजकों की बैठक
