खबर पक्की: 21 अगस्त रतलाम, बैंक ऑफ इंडिया की बजाज खाना शाखा में आज बैंक के ग्राहक राजेश सोमानी द्वारा बैंक के स्टाफ के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई जिससे बैंक में चारों तरफ भय का माहौल व्याप्त हो गया बैंक प्रबंधक मणि द्वारा चर्चा में बताया गया कि मारपीट और गाली गलौज की आवाजें सुनकर जब वह चेंबर से बाहर निकलकर हाल में पहुंचे तो राजेश सोमानी द्वारा बैंक के स्टाफ के साथ मारपीट की जा रही थी जब मैंने बीच-बचाव और रोकने की कोशिश की तो मुझे भी अभद्र शब्दों के साथ धमकाया गया चारों तरफ मारपीट और कोलाहल के माहौल से ऐसा लग रहा था जैसे बैंक में डकैती की घटना हो गई हो। बैंक मैनेजर द्वारा राजेश सोमानी को समझाने की बहुत कोशिश की गई पर वह स्टाफ के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते रहें ऐसा मैनेजर द्वारा बताया गया बैंक प्रबंधन द्वारा इसकी शिकायत हेड ऑफिस और पुलिस को की गई है और f.i.r. भी बैंक द्वारा करवाई जा रही है उल्लेखनीय है कि बैंक का एरिया प्रतिबंधित क्षेत्र होता है और बैंक के स्टाफ के साथ किसी भी तरह की अभद्र भाषा या मारपीट गाली-गलौज करने पर 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
