• Fri. Sep 18th, 2026

हार्दिक पटेल गुजरात में गिरफ्तार, उज्जैन की महापंचायत टली

BySurendra Jain

Aug 29, 2017

रतलाम। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को मारपीट के एक मामले में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 30 अगस्त को उज्जैन में होने वाली किसान क्रांति महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है। इस आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही थी।

उत्तर गुजरात के पाटन शहर में हार्दिक पटेल के खिलाफ शनिवार को मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया था। पाटन के बी डिविजन थाने में नरेंद्र पटेल नामक शख्स ने हार्दिक पटेल, दिनेश और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। इस प्रकरण में हार्दिक पटेल को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पटेल की गिरफ्तारी के बाद उज्जैन में होने वाली किसान क्रांति महापंचायत के आयोजकों ने आपात बैठक की और आयोजन को स्थगित करने का फैसला किया। आगर रोड उज्जैन स्थित नजरअली मिल कंपाउंड में 30 अगस्त की सुबह 11 बजे से प्रस्तावित इस आयोजन में हार्दिक पटेल ही मुख्य अतिथि थे।

आयोजन समिति से जुड़े रतलाम के किसान नेता जगदीश पाटीदार ने आरोप लगाए है कि मप्र सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, यही वजह है कि आयोजन से ठीक पहले गुजरात में हार्दिक पटेल को गिरफ्तार करवा दिया गया। पाटीदार के अनुसार प्रदेश के किसान किसी भी सूरत में इस तरह की हरकतों से दबाव में आने वाले नहीं है और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

You missed

error: Content is protected !!