खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को शिफ्ट करने गई टीम के साथ अभद्रता करने कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर रतलाम में पुलिस थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 4 अगस्त को सैंपल रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड-19 पाए जाने पर फ्लैट नंबर 101, सिटी हार्ट बिल्डिंग राजीव गांधी सिविक सेंटर को एपी सेंटर घोषित करते हुए कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाया गया। विगत 15 अगस्त को उक्त कंटेंटमेंट क्षेत्र में दो और व्यक्ति कोविड- पॉजिटिव पाए गए। उक्त दोनों पॉजिटिव पेशेंट को शिफ्ट करने गई टीम के साथ संजय मित्तल द्वारा अभद्रता करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा पेशेंट को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट नहीं करने दिया गया। साथ ही 16 अगस्त को तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जांच के दौरान कंटेंटमेंट में निवासरत व्यक्ति संजय मित्तल कंटेनमेंट में नहीं पाया गया जो कलेक्टर रतलाम के आदेश का उल्लंघन है। इस तारतम्य में संजय मित्तल निवासी 101, सिटी हार्ट बिल्डिंग राजीव गांधी सिविक सेंटर रतलाम के विरुद्ध धारा 188, 269 एवं 270 भारतीय दंड विधान तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के अंतर्गत पुलिस थाना स्टेशन रोड रतलाम पर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया।
कोविड पॉजिटिव पेशेंट को शिफ्ट करने गई टीम के साथ अभद्रता एवं बाधा उत्पन्न करने पर व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्रकरण पंजीबद्ध
