खबर पक्की, 19 अगस्त, शाजापुर। पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा म.प्र. अभियोजन विभाग के समस्त डी.पी.ओ. राज्य समन्वयक एवं आई.टी. को-ऑडिनेटर के कार्यो की ऑनलाईन समीक्षा बैठक ली गई।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, ऑनलाईन समीक्षा बैठक का आयोजन एवं संचालन श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा किया गया। उक्त समीक्षा बैठक संचालक द्वारा ली गई, जिसमें माननीय संचालक द्वारा पॉक्सो, एनडीपीएस, एससी/एसटी, वन्य अपराध एवं महिला संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई एवं सभी राज्य समन्वयकों को अपना कार्य आगे बढाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला स्तर पर आ रही समस्याओं को डी.पी.ओ. से सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन संचालक द्वारा दिया गया तथा सभी समस्याओं को तुरंत नोट कराकर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देश भी दिए गए। बैठक में श्री शर्मा ने अपने द्वारा आरंभ किए गए ‘Óफिट एंड फास्ट प्रोसिक्यूशन अभियानÓÓ की सफलता पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इस सफलता को और आगे ले जाने हेतु कहां गया। साथ ही उनके द्वारा आरंभ किए गए ग्रीन एंड क्लीन अभियान के संबंध में सभी डी.पी.ओं. महोदय से रिपोर्ट ली गई एवं अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देश दिए गए।
म.प्र. अभियोजन अधिकारियों की हुई ऑनलाईन समीक्षा बैठक
