• Sun. Sep 20th, 2026

पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्रों में सर्वे आरंभ

BySurendra Jain

Aug 17, 2020

खबर पक्की, 17 अगस्त, रतलाम। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए उन क्षेत्रों में पुन: सर्वे किया जा रहा है जहां से पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं अथवा ज्यादा संख्या में मरीज होने की संभावना है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के दल क्षेत्रों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। दल द्वारा तापमान लेने के साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!