• Thu. Oct 29th, 2026

मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

BySurendra Jain

Aug 11, 2020

खबर पक्की, 11 अगस्त, इंदौर। मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद वे इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। शहर में प्रतिदिन कोरोना के 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं और मरने वालों की संख्‍या 300 के पार हो गई है।
कोरोना संक्रमण के कारण राहत इंदौरी को अस्पताल में सुबह भर्ती किया गया था और इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर भी दी थी। शाम को अचानक उन्हें तीन दिल के दौरे आए और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। डाक्टरों के अनुसार दोनों फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण, किडनी में सूजन थी और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती हुए थे।
इससे पहले उन्होंने लिखा था कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरविंदो अस्पताल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। इस ट्वीट के बाद राहत इंदौरी के चाहने वाले जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआ के साथ मैसेज लिख रहे थे लेकिन देर शाम उनके निधन की खबर आई।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने पर ट्वीट किया था।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, जाने-माने शायर राहत इंदौरी जी के अस्वस्थ होने की खबर मिली है। ईश्वर से उनके यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

You missed

error: Content is protected !!