• Sat. Sep 19th, 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 10, 2020

खबर पक्की, 10 अगस्त, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 16 अगस्त तक सात दिनों के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष सतर्कता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 16 अगस्त, 2020 तक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है।
इस स्वच्छता अभियान में रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, चित्तौडग़ढ़, नागदा, दाहोद, सहित सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म, स्टेशन सर्कूलेटिंग एरिया, वाश वेसिन, टायलेट एवं रेलवे ट्रैक के साथ ही साथ मंडल रेलवे चिकित्सालय में भी सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिन स्टेशनों से स्पेशल यात्री गाडिय़ों का परिचालन किया जा रहा है उन यात्री गाडिय़ों के स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में डीजल शेड रतलाम के कर्मचारियों ने भी योगदान दिया तथा मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

You missed

error: Content is protected !!