खबर पक्की: 8 अगस्त रतलाम, पैलेस रोड पाठक सदन पर आज रविवार को सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष डॉ संध्या उपाध्याय की अध्यक्षता में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर खुशी मनाई गई उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हमारे पीएम मोदी ने किया जो कि ऐतिहासिक है तत समय में स्वर्गीय आनंदी बाई दवे, सीताबाई चौहान, डॉक्टर संध्या उपाध्याय व अन्य बहनों के साथ कार सेवा में गए किंतु कुछ आगे पीछे होने की वजह से पुलिस ने कुछ बहनों को ट्रेन से उतार दिया और अयोध्या तक नहीं जाने दिया हमारे पूर्वजों का बहुत ही त्याग और बलिदान है उस राम मंदिर निर्माण की खुशी में करोना महामारी के चलते बहुत बड़ा आयोजन ना करते हुए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए छोटा ही आयोजन आयोजित किया जिसमें सभी बहनों ने केसरिया मय होकर एक छोटी सी रैली एवं राम के भजन एवं गरबा कर अपनी खुशी को व्यक्त किया अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक आरती त्रिवेदी उषा दुबे इन्दु उपाध्याय सीमा सिरोलिया मीना शर्मा निर्मला तिवारी प्रतिभा शाह शारदा पाठक प्रिया उपाध्याय आदि सदस्यों की सहभागिता रही
