• Fri. Sep 18th, 2026

मालवा में फिर से हार्दिक पटेल का हल्ला बोल, 30 को महापंचायत

BySurendra Jain

Aug 28, 2017

 

रतलाम। मालवा क्षेत्र के किसानों के बीच गुजरात के किसान और चर्चित चेहरे हार्दिक पटेल का एक बार फिर से हल्लाबोल होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के  खिलाफ होने वाले किसानों के इस महाआयोजन को किसान क्रांति महापंचायत नाम दिया गया है। आयोजन 30 अगस्त की सुबह 11 बजे उज्जैन में आगर रोड स्थित नजरअली मिल कंपाउंड में होगा। आयोजकों की माने तो यहां पूरे मालवा क्षेत्र से 50 हजार से ज्यादा किसान एकत्रित होंगे।

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल किसान क्रांति महापंचायत के मुख्य अतिथि होंगे। संयोजक उज्जैन के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल है। अभा सरदार पटेल महासभा के रतलाम जिला अध्यक्ष जगदीश पाटीदार के अनुसार इस आयोजन में अकेले रतलाम से ही 200 से ज्यादा चौपहिया वाहनों में सवार होकर किसान उज्जैन पहुंचेंगे। यह आयोजन किसी जाति या  किसी राजनैतिक दल का नहीं है बल्कि केवल किसानों की समस्या उठाने के लिए किया जा रहा है। महापंचायत के माध्यम से किसान झूठे मुकदमे वापस लेने, कर्ज माफी और उत्पादन लागत की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक समर्थन मूल्य किए जाने की मांग सरकार के सामने रखेंगे।

You missed

error: Content is protected !!