• Sat. Sep 19th, 2026

चीन की सीनाज़ोरी, भारत को दिया भारतीय ज़मीन छोड़ने का प्रस्ताव, बातचीत बेनतीजा

BySurendra Jain

Aug 6, 2020

खबर पक्की: 6 अगस्त नई दिल्ली,भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद जारी है। सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच 5वें दौर की बातचीत बेनतीजा रही। यह बैठक चीन के अनुरोध पर रविवार को मोल्डो में हुई थी, जो 10 घंटे तक चली थी। अब चीन ने उल्टा भारत से पैंगोंग त्सो से पीछे हटने को कहा है। चीन के इस प्रस्ताव को भारत ने ठुकराया। चीन ने भारत से फिंगर 4 से भी पीछे हटने को कहा जबकि भारत फिंगर 8 तक पैट्रोलिंग किया करता था और भारत फिंगर 8 को LAC मानता है।
फिंगर 4 LAC के इस पार भारत के नियंत्रण वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन मई महीने से चीनी सेना फिंगर 4 पर आ चुकी थी बाद में बातचीत के बाद चीनी सेना फिंगर 5 पर चली गई। भारतीय सेना को अब भी चीनी सेना फिंगर 8 तक पैट्रोलिंग करने के लिए आगे नहीं बढ़ने दे रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता वाले चीन स्टडी ग्रुप ने चीन के प्रस्ताव का अध्ययन किया।

You missed

error: Content is protected !!