• Sun. Sep 13th, 2026

कर्फ्यू व लॉक डाउन में दूसरे राज्यों से आकर जुआ खेलना मतलब पुलिस को मजाक समझना: एजाज प्रकरण

BySurendra Jain

Jul 31, 2020

खबर पक्की : 31 जुलाई रतलाम, निगरानी शुदा बदमाश एजाज के हाट रोड़ स्थित घर में पड़ोसी राज्यों के लोग आकर जुआ खेलते हैं वह भी तब जब कोरोना के कारण रात्रि कालीन लॉक डाउन चल रहा है। और जब पुलिस छापा मारने जाती है तो एजाज पुलिस को ही धक्का देकर भाग जाता है, पुलिस उसके घर से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लेती है लेकिन एजाज को गिरफ्तार नहीं कर पाती यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की कार्य प्रणाली और उसके खुफिया तंत्र पर संदेह और सवाल पैदा करता है। उल्लेखनीय हैं कि एजाज निगरानी शुदा बदमाश हो कर पूर्व में भी जिला बदर हो चुका है और अभी 2 महीने पहले ही गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर छूट गया था। अभी हाल में सुप्रीम कोर्ट भी ऐसे बदमाशों पर सवाल उठा चुका है कि जिस पर इतने प्रकरण है उसके बावजूद उनको जमानत किस तरह मिल रही है क्या प्रकरण में पुलिस न्यायालय में उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती या सरकार की तरफ से लड़ने वाले वकील मुकदमे की पैरवी सही नहीं करते या कि न्यायालय ऐसे मामलों में बहुत ज्यादा उदार है कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है गलती कहीं भी हो किसी भी स्तर पर हो सबको अपनी अपनी जांच करना चाहिए पहले ही देश प्रदेश और जिले में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है और इस कोरोना काल में क्रिमिनल भी विकराल रूप धारण करें उसके पहले नियंत्रण बहुत जरूरी है। जिले में हत्या व अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है इस पर जितनी जल्दी नियंत्रण हो वह पुलिस प्रशासन व जनता के हित में है। हालांकि पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 353 323 188 जुआ एक्ट में प्रकरण कायम कर लिया है पर फिर भी उठ रहे सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा।

error: Content is protected !!