• Sun. Aug 2nd, 2026

जवानों पर हमला:मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक; आईईडी ब्लास्ट कर बरसाईं गोलियां

BySurendra Jain

Jul 30, 2020

खबर पक्की, 30 जुलाई, मणिपुर। मणिपुर में राजधानी इम्फाल से 100 किलोमीटर दूर चंदेल जिले में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 3 जवान शहीद हो गए। साथ ही चार जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी एक लोकल ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के थे।
भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान जवान उग्रवादियों की आईईडी की चपेट में आ गए। घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दीं। हमले के बाद सेना उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है।
उग्रवादियों ने नवंबर 2019 में भी चंदेल जिले के पास ही असम राइफल्स के कैंप पर हमला किया था। कैंप पर बम फेके गए थे। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। बाद में उग्रवादी भाग निकले थे। इस हमले में सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ था।

error: Content is protected !!