• Sun. Aug 2nd, 2026

जिला समन्वयक नियुक्त

BySurendra Jain

Jul 29, 2020

खबर पक्की 29 जुलाई शाजापुर, जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर देवेन्द्र मीणा द्वारा बताया गया कि, अनुसुचित जाति/ अनुसुचित जनजाति एवं एनडीपीएस अधिनियमों से संबंधित प्रकरणों में जिला शाजापुर एवं जिला आगर मालवा में समन्‍वयक नियुक्त किये गये है।
माननीय संचालक महोदय लोक अभियोजन पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलो में उक्त अधिनियमों से संबंधित प्रकरणों में एक-एक एडीपीओ की नियुक्ति किये जाने के संबंध में आदेश पारित किये गये है। जिसके पालन में जिला शाजापुर एवं जिला आगर मालवा हेतु भी एडीपीओ को समन्वयक नियुक्त किया गया है।
एनडीपीएस अधिनियम के प्रकरणों हेतु श्रीमती ममता पाराशर एडीपीओ एवं एसी/एसटी अत्यारचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों हेतु श्रीमती तुलसी मानकर एडीपीओ को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!