• Sun. Sep 13th, 2026

रतलाम मेडिकल कॉलेज से 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

BySurendra Jain

Jul 28, 2020

खबर पक्की,28 जुलाई,रतलाम। मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल से मंगलवार को राहत की बड़ी खबर रतलाम तथा अन्य स्थानों के 22 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर मंगलवार को अपने घर पहुंचे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले तथा मेडिकल स्टाफ उपस्थित था आज आलोट के कायस्थ मोहल्ले के 8 रतलाम की पीएनटी कॉलोनी के तीन राजस्व कॉलोनी के दो अरिहंत परिसर पटेल कॉलोनी गणेश नगर राजीव नगर अशोक नगर के एक एक पेशेंट तथा जावरा के मुगलपुरा शाहदरा दिल्ली एवं सांवेर रोड इंदौर के भी एक एक पेशेंट डिस्चार्ज हुए आज दोपहर तक शेष एक्टिव पॉजिटिव भर्ती मरीज संख्या 46।

error: Content is protected !!