• Wed. Oct 28th, 2026

त्रुटिवश मरीज का दोबारा सेम्पल लेने पर चिकित्सक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

BySurendra Jain

Jul 25, 2020

खबर पक्की, 25 जुलाई, रतलाम। जिले के आलोट के कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का चिकित्सक द्वारा त्रुटिवश दोबारा सैंपल लेने पर चिकित्सक को कारण बताओ सूचना पत्र एसडीएम आलोट द्वारा जारी किया गया है।
कायस्थ कॉलोनी आलोट निवासी उम्र 23 वर्ष जिसका कोविड- सैंपल 14 जुलाई को आलोट सिविल अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक द्वारा लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट 18 जुलाई को जीएमसी लैब से पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। पॉजिटिव आने के पश्चात रोगी को 19 जुलाई को रतलाम स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड- वार्ड में भर्ती किया गया था।
रोगी को रतलाम मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले आलोट के ड्यूटी चिकित्सक द्वारा त्रुटिवश पेशेंट का दोबारा सैंपल ले लिया गया। लक्षण होने पर नियत अवधि के पूर्व सैंपल लेने पर रिपोर्ट पॉजिटिव ही आएगी, जैसा कि उक्त मरीज के प्रकरण में हुआ। प्रारंभिक जानकारी अनुसार ड्यूटी चिकित्सक द्वारा यह त्रुटि पॉजिटिव रोगी के परिवार में पगड़ी के कार्यक्रम में इंदौर से आए सदस्यों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के दौरान होना बताई है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि पॉजिटिव रोगी को रतलाम के मेडिकल कॉलेज से प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित गाईड लाइन के अनुसार ही 23 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया था। रोगी को डिस्चार्ज किया जाकर सात दिवस का होम क्वॉरेंटाइन भी किया गया है। आलोट सिविल अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक को उक्त त्रुटि के लिए एसडीएम आलोट द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!