• Mon. Sep 21st, 2026

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

BySurendra Jain

Jul 25, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएम ने इसके बाद कहा है कि मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हों वो तुरंत अपनी जांए करवाए। इसके पहले उनके मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे, साथ ही उनके स्टॉफ के कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मैं मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं। मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।

error: Content is protected !!