• Sun. Aug 2nd, 2026

सत्र न्‍यायालय द्वारा भी चंदन के पेड चोरी के आरोपीत का जमानत आवेदन निरस्‍त

BySurendra Jain

Jul 23, 2020

खबर पक्की: 23 जुलाई शाजापुर ,जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि , न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा भी आरोपी फकरूउददीन पिता बाबुखॉ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बडबेली थाना कालापीपल का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित श्री संजय मोरे अति डीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया।
श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 19/07/2020 की शाम करीब 04 बजे फरियादी जीवनसिंह मीणा अपने खेत पर गया तो देखा की कुए के पास खेत की मेड पर लगा एक चंदन का पेड कोई अज्ञात बदमाश काटकर चुराकर ले गया । उसके उपर की डाली के पत्‍ते कटे पडे थे । फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना कालापीपल पर की। अनुसंधान के दोरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था ।

error: Content is protected !!