• Sun. Aug 2nd, 2026

चंदन का पेड चोरी के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

BySurendra Jain

Jul 20, 2020

खबर पक्की:20 जुलाई, शाजापुर जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि , न्यायालय श्रीमान जेएमएफसी महोदय शुजालपुर श्री धीरज कुमार द्वारा आरोपी फकरूउददीन पिता बाबुखॉ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बडबेली थाना कालापीपल का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित कमल गोयल एडीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 19/07/2020 की शाम करीब 04 बजे फरियादी जीवनसिंह मीणा अपने खेत पर गया तो देखा की कुए के पास खेत की मेड पर लगा एक चंदन का पेड कोई अज्ञात बदमाश काटकर चुराकर ले गया । उसके उपर की डाली के पत्‍ते कटे पडे थे । फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना कालापीपल पर की। अनुसंधान के दोरान आरोपी को आज दिनांक 20/07/2020 को गिरफ्तार कर सक्षम न्‍यायालय में पेश किया गया । आरोपी द्वारा प्रस्‍तुत जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त कर उसका जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

error: Content is protected !!