खबर पक्की, 16 जुलाई, इंदौर। जिले में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर अनलॉक होने के बाद तो संक्रमण और तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। 15 जुलाई की रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 136 नए मरीज मिले। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5632 पर पहुंच गई है। मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ रीडर प्रवीण मालवीय की काेरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने गुरुवार को आदेश जारी कर मालवीय के संपर्क में आए 23 कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन कर दिया।
कोर्ट के आदेश से जिन कर्मचारियों को होम क्वारैंटाइन किया गया है उनमें कमल राठौर (सेक्रेटरी टू दी जजेस), नरेन्द्र रायपुरिया (सेक्रेटरी टू दी जजेस), रवि प्रकाश (निज सहायक), शोभाराम रावत (जूनियर जूडिशियल असिस्टेंट), आरती भटनागर (जूनियर जूडिशियल असिस्टेंट), लोकेश सेंगर (पीएसओ), गजेन्द्र सिंह बघेल (पीएसओ), अनिल नेगी, चंद्रमणी पटेल (कोर्ट अटेंडेंट), कल्लू खान (कोर्ट अटेंडेंट), निलेश जाघव (डाटा इंट्री ऑपरेटर), स्वाती दुबे (डाटा इंट्री ऑपरेटर), अमित शर्मा (डाटा इंट्री ऑपरेटर), प्रिया रजक (ऑफिस असिस्टेंट), हर्षा कौल (ऑफिस असिस्टेंट), पूनम यादव (ऑफिस असिस्टेंट), रिंकु राठौर (ऑफिस असिस्टेंट), सुनंदा मालवीय (ऑफिस असिस्टेंट), लक्ष्मी मालवीय (ऑफिस असिस्टेंट), रूपाली मुरूमकर (ऑफिस असिस्टेंट), रमेश भूरिया (हेल्पर), राेहित जगदाले (हेल्पर) और बंटी नागराज (हेल्पर) शामिल है।
बड़ी ग्वालटोली में मिले 10 नए मरीज
मंगलवार को आई रिपोर्ट में बड़ी ग्वालटोली में कोरोना के 10 मरीज मिले थे। बुधवार रात आई रिपोर्ट में भी यहां 10 नए लोगों की रिपोर्ट में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। वहीं छोटी ग्वालटोली में भी तीन नए मरीज मिले है। लाबरियाभेरू क्षेत्र में भी कोरोना के 6 मरीज सामने आए है। मॉडल विलेज कॉलोनी में भी 5 मरीज पाए गए है।
62 दिन बाद फिर नए मरीजों की संख्या 136 पर
बुधवार को शहर में 62 दिन बाद फिर नए मरीजों की संख्या 136 पर पहुंच गई। पॉजिटििवटी रेट 2.94 से बढ़कर 5.11 हो गया है। इससे पहले 14 मई को 131 मरीज मिले थे। मई में आंकड़ा 100 के करीब और जून में 50 से 60 रहा। अनलॉक के बाद जुलाई में फिर मरीज बढ़ना शुरू हुए और 80 से 90 तक आने लगे। बुधवार को आए मरीजों की संख्या मंगलवार की 93 के मुकाबले डेढ़ गुना है। दो मरीजों की मौत भी हुई। कुल मरीज 5632 और मौतें 280 हो गई हैं। हालांकि 2658 सैंपल की जांच में 2517 लोगों के सैंपल निगेटिव भी आए।
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों की मदद लेने की तैयाारी
जुलाई में जितने नए मामले आए हैं, उनमें ज्यादातर में सब्जी मंडी में आवाजाही और खरीद-फरोख्त के लिए गांव से शहर आने-जाने के कारण सामने आए हैं। हालत ये है कि कलेक्टर मनीष सिंह मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुपर स्पेशिलिटी और निजी अस्पतालों की मदद लेने की बात कह रहे हैं। सिंह के मुताबिक, 4 जुलाई को एक्टिव मरीज 817 थे, जो अब 1265 हो गए हैं। अभी बेड की कमी नहीं है, लेकिन मरीज बढ़े तो सुपर स्पेशिलिटी शुरू करना होगा।
कोर्ट में कोरोना :मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ रीडर की रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आए 23 कर्मचारी 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन
