• Sun. Sep 13th, 2026

गुरु तेग बहादुर के विद्यार्थियों को सुयश 12वीं में बाजी मारी

BySurendra Jain

Jul 13, 2020

खबर पक्की: 13 जुलाई रतलाम ,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी , रतलाम (म.प.) के छात्र प्रणय मेहता ने सीबीएसई कक्षा 12वीं (सत्र 2019-20) की परीक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती रेखा शास्त्री ने बताया कि विद्यालय के 8 विद्यार्थियो ने 95% से अधिक, 35 विद्यार्थियो ने 90% से अधिक, 65 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 88 विद्यार्थियो ने 80% से अधिक, 104 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक, 245 विद्यार्थियो ने 60 से 75% अंक प्राप्त किए, इस प्रकार विद्यायल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, अजीत छाबड़ा, दर्शन सिंह गुरदत्ता, देवेन्द्र सिंह वाधवा, हरजीत सिंह चावला, समस्त समिति सदस्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!