• Wed. Oct 28th, 2026

आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

BySurendra Jain

Jul 13, 2020

खबर पक्की 13 जुलाई शाजापुर जिला मिडीया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, विशेष्‍। न्‍यायाधीश् एन .डी .पी .एस. एक्‍ट शजापुर के द्वारा आरोपी राधेश्‍याम पिता राघुसिंह सौध्‍या निवासी ग्राम विनायगा थाना पगारिया जिला झालावाड. राजस्‍थान का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त किया गया । मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बडोद द्वारा अभियुक्‍त सज्‍जनसिंह से २किलो २५०ग्राम अफीम जप्‍त की गयी थी । उसने अफीम आरोपी राधेश्‍याम से खरीदना बताया था । दिनांक २२ / ०६ / २०२० को आरोपी राधेश्‍याम को गिरफतार किया गया था । राज्‍य की ओर से एम.एल. शर्मा लोक अभियोजक शजापुर ने वी.सी. के माध्‍यम से तर्क प्रस्‍तुत किये।

You missed

error: Content is protected !!