खबर पक्की: 7 जुलाई शाजापुर, न्यायालय श्रीमान जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी गोविंद सिंह पिता हरनाम राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी किशोनी हाल मुकाम शंकर नगर कॉलोनी शुजालपुर मंडी को जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 6 जुलाई 2020 को रात्रि 9:00 बजे फरियादी चेतन खत्री को आरोपी गोविंद राजपूत ने घर के सामने रोड पर बारिश के पानी की बात को लेकर अश्लील गलियां दी। फरियादी के मना करने पर आरोपी ने फरियादी के लड़के लव के साथ लात मुक्के से मारपीट की । फरियादी बीच-बचाव करने आया तो उसे आरोपी ने जान से मारने की नियत से चाकू मारा जिससे उसे सीने के नीचे पसली में चोट आयी। थाना शुजालपुर मंडी द्वारा देहाती नलशी पर से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विवेचना के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
