• Wed. Sep 16th, 2026

281 क्वार्टर अवैध शराब परिवहन के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Jul 6, 2020

खबर पक्की: 6 जुलाई शाजापुर, न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी अखिलेश पिता लख्मीचंद्र आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम कंजर डेरा देवड़ा पुलिस थाना सुंदरसी जिला शाजापुर का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया ।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, पुलिस थाना अकोदिया के द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 281 क्वार्टर सफेद देशी दुबारा के जप्त किए गए थे। आरोपी अखिलेश व उसका साथी मोतीलाल मोटरसाइकिल से दो प्लास्टिक के झोले में उक्त शराब लेकर जा रहे थे जिन्हें बोलाई रोड मखावद जोड़ पर देवनीश लकड़ा उप निरीक्षक ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गवाहों के सामने पकड़ा था।

error: Content is protected !!