• Mon. Sep 14th, 2026

जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में डोंगरे नगर स्कूल में 150 छात्रों के लिए लेखन सामग्री प्रदाय

BySurendra Jain

Jul 4, 2020

खबर पक्की : रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में सेवा गतिविधियां जारी है। इसी कड़ी में डोंगरे नगर के शासकीय नूतन प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के करीब 150 छात्रों के लिए 2 लांग रजिस्टर, बालपेन, पेन्सिल, रबर व शार्पनर अभिभावकों को प्रदान किये गये। गुरुजनों के सानिध्य में बच्चों के अभिभावकों को लेखन सामग्री वितरित की गई । अपने संक्षिप्त संबोधन में ग्रुप अध्यक्ष राजेश रांका ने प्रमुख समाजसेवी राजेन्द्र मूणत की सराहना की जिनके सौजन्य से धामनिया के 3 स्कूलों में तथा आज डोंगरे नगर के स्कूल में लेखन सामग्री का वितरण संभव हुआ है।
प्रोजेक्ट चेयरमेन एवं पूर्वाध्यक्ष अशोक डांगी ने बताया कि पूर्व में भी करीब 110 स्कूलों को फर्नीचर प्रदान किया गया है तथा यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। आपने अभिभावकों को दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी ज्ञानवर्धन करने हेतु अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का कहा तथा शहर के दानदाता को धन्यवाद अर्पित किया जिनके माध्यम से यह सेवा कार्य सम्पन्न हो सका। इस अवसर पर सचिवद्वय नीलेश मूणत व जिनेन्द्र जैन, पूर्व सचिव व शुभकामना समिति चेयरमैन जयंतीलाल जैन व प्रचार सचिव दीपक चोरडिय़ा व दिनेश बम तथा स्कूल शिक्षक वी एस पंवार, कुमुद दुबे, डी के पारखी, नाजनीन मलिक, एकता पंवार, ममता पाण्डे, कलावती बम, रेहाना खान,निकिता धुलिया एवं जन-शिक्षक कैलाश राठौर व शीला लौटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव नीलेश मूणत ने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों तथा दानदाताओं का आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी प्रचार सचिव दीपक चोरडिय़ा द्वारा दी गई ।

You missed

error: Content is protected !!