खबर पक्की : 3 जुलाई नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह लद्दाख के लेह पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हिंसक झड़प के बाद हो रही है। 15 जून की रात हुई इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी। प्रधानमंत्री मोदी यहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए इस दौरे पर गए हैं। यहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। पीएम ने यहां पर सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। उनकी इस यात्रा पर उनके साथ CDS बिपिन रावत भी मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री के कार्यालय (PMO) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, फिलहाल पीएम मोदी नीमू के एक फॉरवर्ड लोकेशन पर हैं। यहा वो तड़के सुबह ही पहुंच गए थे। यह जगह 11,000 की ऊंचाई पर स्थित है। यह इलाका सिंध नदी के किनारे पर और जांस्कर रेंज से घिरी हुई बहुत ही दुर्गम जगह है। पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी इस यात्रा की तस्वीर भी शेयर की गई है।
सैनिकों का हौसला बढ़ाने लेह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
