• Wed. Aug 5th, 2026

28 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट, अब होगा विभागों का बंटवारा

BySurendra Jain

Jul 2, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों की बैठक ली और सभी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि ना मैं चैन से बैठूंगा और ना ही मंत्रियों को चैन से बैठने दूंगा। हमें लगातार काम करना है। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि कोरोना काल में स्वागत और भीड़ से बचें। सभी की निगाहें इस पर है कि किसे कौन सा विभाग मिलता है।
देखिए आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों की लिस्ट…
कैबिनेट मंत्री
– गोपाल भार्गव
– विजय शाह
– जगदीश देवड़ा
– बिसाहू लाल सिंह
– यशोधरा राजे सिंधिया
– भूपेंद्र सिंह
– एदल सिंह कंषाना
– बृजेंद्र प्रताप सिंह
– विश्वास सारंग
– इमरती देवी
– प्रभुराम चौधरी
– महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)
– प्रद्युमन सिंह तोमर
– प्रेम सिंह पटेल
– ओमप्रकाश सकलेचा
– उषा ठाकुर
– अरविंद भदौरिया
– डॉ. मोहन यादव
– हरदीप सिंह डंग
– राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
राज्यमंत्री
– भरत सिंह कुशवाह
– इंदर सिंह परमार
– रामलेखावन पटेल
– राम किशोर कांवरे
– बृजेंद्र सिंह यादव
– गिर्राज दंडौतिया
– सुरेश धाकड़
– ओपीएस भदौरिया
उपचुनाव कोई अग्नि परीक्षा नहीं
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद महेंद्र सिंह सिसोदिया सबसे पहले रवाना हुए। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर हम खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उपचुनाव कोई अग्नि परीक्षा नहीं है। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्री बनाए गए हैं, यहां किसी गुट विशेष का महत्व नहीं है।
पहले इन पांच मंत्रियों ने ली थी शपथ
– नरोत्तम मिश्रा : गृह विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण स्वास्थ्य संबंधी कार्य
– तुलसीराम सिलावट : जल संसाधन विभाग
– कमल पटेल : कृषि विभाग
– गोविन्द सिंह राजपूत : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता
– मीना सिंह मांडवे : आदिम जाति कल्याण

You missed

error: Content is protected !!