• Fri. Oct 9th, 2026

लोकतंत्र का काला अध्याय था आपातकाल – विधायक चेतन्य काश्यप

BySurendra Jain

Jun 27, 2020

रतलाम 27 जून। आपातकाल की 45वीं बरसी पर कोरोना संकट के चलते भारतीय जनता पार्टी ने जिले की पॉंचों विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो कांफ्रेंस संवाद का आयोजन किया। इसी तारतम्य में रतलाम विधानसभा क्षेत्र के संवाद को संबोधित करते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था। इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आपातकाल की घोषणा का दिन हमेशा काला दिवस के रूप में ही याद किया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने आपातकाल के संस्मरण सुनाए। उन्होंने रतलाम से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लोकतंत्र सेनानी महेन्द्र नाहर ने किया। समन्वय भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल द्वारा किया गया। संवाद में भाजपा पदाधिकारीगण, मीसाबंधु सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!